सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पहुंचे बच्चों ने बताई पीड़ा
राजधानी भोपाल में एक बार फिर अनाथ मूकबधिर बच्चों के साथ दुष्कृत्य और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है. प्रताड़ित छह बच्चों ने सामाजिक न्याय विभाग पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाने की कोशिश की, मगर उनकी नहीं सुनी तो ये धरने पर बैठ गए. बाद में मामले में कांग्रेस की मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने सक्रियता दिखाई और आईजी जयदीप प्रसाद से बातचीत कर भोपाल में इस मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कही.
जानकारी के मुताबिक राजधानी के उप नगर बैरागढ़ और होशंगाबाद में साई विकलांग आनथ आश्रम संचालित किया जाता है. हास्टल का संचालन एम.पी. अवस्थी द्वारा किया जाता है. हास्टल में रह रहे अनाथ मूक बधिर बच्चों के साथ लंबे समय से यौन शोषण किया जा रहा है. आश्रम की छात्राओं ने संचालक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए तो छात्रों ने अप्राकृतिक कृत्य किए जाने के आरोप लगाए. ये बच्चे सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धा शर्मा के साथ पहुंचे थे.
इस मामले की जानकारी जब प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा को मिली तो वे वहां पहुंची और आईजी जयदीप प्रसाद से बातचीत की. आईजी ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की शिकायत भोपाल में शून्य पर कायमी कर संबंधित थानों को भेज दी जाएगी. उन्होंने ओझा को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में त्वरित और उचित कार्यवाही करेंगे. बाद में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शोभा ओझा ने कहा कि अगर शिकायत के बाद आश्रम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है और उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन करेगी.
एक माह पहले भी हो चुका है खुलासा
मूक बधिर बच्चों के साथ यौन शोषण किए जाने का एक मामला पहले भी सामने आ चुका है. राजधानी के अवधपुरी इलाके में अश्विनी शर्मा के मूक-बधिर हास्टल में लंबे समय से बलात्कार किए जाने की घटना जब सामने आई तो शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की थी. इस मामले में पीड़ित बच्ची धार जिले की रहने वाली थी आर उसने अपने साथ हुए अपराध की जानकारी इशारों में माता-पिता को दी थी. इसके बाद माता-पिता शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज किया था.बाद में आरोपी अश्वीनी शर्मा द्वारा इस बात को स्वीकार किया गया था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें