मोदी, शिवराज पर जमकर बरसे राहुल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश दौरे के दूसरे दिन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर बरसे. उन्होंने प्रधानमंत्री को एक बार फिर चोर कहकर संबोधित किया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सड़कों को लेकर बरसे और कहा कि मध्यप्रदेश में सड़कें कम, गड्डे ज्यादा हैं.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन रीवा में थे. उन्होंने यहां रोड शो किया और सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं, पिछले दो दिनों में मैंने देखा कि मध्यप्रदेश में सड़कें कम गड्डे ज्यादा हैं. उन्होंने कहा कि हम ई-टेंडरिंग, व्यापमं घोटाला, अनिल अंबानी, नीरव मोदी की सरकार नहीं चलाना चाहते, हम आपकी सरकार चलाएंगे. हम आपकी आवाज सुनकर हिंदुस्तान को चलाना चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री का पहला काम युवाओं को रोजगार देने का होगा, बैंक के दरवाजे छोटे दुकानदारों के लिए खोलेंगे.
उन्होंने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि मेरे आने से पहले हिंदुस्तान सो रहा था, इसको मैंने जगाया है, सच्चाई ये है कि अगर हिंदुस्तान आगे बढ़ा है तो यहां के किसानों, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, छोटे व्यापारियों के खून-पसीने से आगे बढ़ा है. छोटे दुकानदारों को खत्म कर दिया. नोटबंदी करके आपको लाईन में लगा दिया. आपका पैसा बैंक में डाला फिर वही पैसा नीरव मोदी, अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या की जेब में डाल दिया. ये है हिंदुस्तान की सच्चाई.
अम्बानी को 30 हजार करोड़ रुपए, राहुल गांधी ने कहा कि मेहुल चौकसी-नीरव मोदी को 35 हजार करोड़ रुपए, विजय माल्या को 9 हजार करोड़ रुपए, यही है मोदी जी का मेक इन इंडिया.
राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार की चोरी का शोर सिर्फ हिंदुस्तान की गलियों में ही नहीं है, बल्कि फ्रांस की गलियों में भी शोर है कि हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है. वित्त मंत्री के पास 9 हजार करोड़ वाला चोर आया और कहता है मैं लंदन भाग रहा हूं. हिंदुस्तान का वित्त मंत्री कहता है भागो! नरेन्द्र मोदी एक शब्द नहीं कहते क्योंकि, चौकीदार चोर है .
पुष्पराज सिंह की घर वापसी
राहुल गांधी के दौरे के बीच रीवा राजघराने के सदस्य और प्रदेश के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में उनकी कांग्रेस में वापसी हुई. पुष्पराज सिंह कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं. लेकिन 2008 में वो कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. 2013 में उन्होंने फिर कांग्रेस से सेमरिया सीट से टिकट मांगा था. उस वक्त कांग्रेस ने उन्हें रीवा से विधानसभा टिकट देने का आश्वासन तो दिया, लेकिन टिकट नहीं दिया गया. तब से वो लगातार कांग्रेस से नाराज चल रहे थे. पुष्पराज सिंह को भाजपा चुरहट से चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी, लेकिन उसके पहले ही वे कांग्रेस में वापस आ गए. उल्लेखनीय है कि चुरहट से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह चुनाव लड़ते रहे हैं.
अक्तूबर में चार दिवसीय दौरा करेंगे राहुल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ. इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि वे अक्तूबर माह में चार दिवसीय दौरे पर फिर मध्यप्रदेश आएंगे. इस दौरान वे महाकौशल के जबलपुर, मालवा और ग्वालियर-चंबल अंचल का दौरा करेंगे. प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी को महाकौशल, ग्वालियर-चंबल और मालवा क्षेत्र में ले जाने का चुनावी दौरा तैयार कर रही है. अगले महीने 5 एवं 6 अक्तूबर को राहुल गांधी जबलपुर और ग्वालियर में रहेंगे. दोनों स्थानों पर वे कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ रोड शो भी करेंगे. ग्वालियर में एक सम्मेलन भी प्रस्तावित है, जिसमें उनकी मौजूदगी अभी तय करने का प्रयास चल रहा है. इसके बाद राहुल 15 और 16 अक्तूबर को फिर मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे. प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर व धार्मिक शहर उज्जैन के दौरों का प्रस्ताव भी है.
राहुल अमेठी में पतली पिन का चार्जर भी नहीं बना पाए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों पर मुख्यमंत्री चौहान ने आज पलटवार किया है. चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मेड इन मध्यप्रदेश मोबाइल, मेड इन चित्रकूट मोबाइल, बीएचईएल के मोबाइल पता नहीं राहुल कहां-कहां मोबाइल बनाने की फेक्टरी लगाने वाले हैं. राहुल आज भले ही कुछ बोल रहे हों, पर सच्चाई ये है कि पिछले 70 सालों में मेड इन अमेठी लिखा हुआ पतली पिन वाला चार्जर भी नहीं बना पाए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें