बुधवार, 26 सितंबर 2018

टिकट मांगना गलत नहीं, लेकिन अपने काम का आकलन तो करें

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों को दी नसीहत
मध्यप्रदेश भाजपा में टिकट के दावेदारों की बढ़ती संख्या ने संगठन को चिंता में डाल दिया. संगठन ने टिकट की दावेदारी कर रहे पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दो टूक कह दिया कि अगर वे टिकट मांग रहे हैं, तो पहले अपना आकलन करें.
मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा कार्यकर्ता महाकुंभ के संपन्न होने के बाद संगठन ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कसावट शुुरु कर दी है. महाकुंभ के बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल और मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों की बैठक ली. इस बैठक में रामलाल टिकट का मुद्दा छाया रहा. रामलाल ने जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों द्वारा लगातार टिकट के लिए संगठन पर बनाए जा रहे दबाव को लेकर साफ संकेत दिए कि जिन्हें टिकट चाहिए वे साफ-साफ बता दें और अक्तूबर माह में अपने जिम्मेदारी जो उन्हें दी गई उसका आकलन करें और यह बताएं कि वे उस पर कितना खरा उतरें हैं. रामलाल ने कहा कि टिकट मांगना कोई गलत नहीं है, मगर अक्तूबर में अपने दम पर क्षेत्र में का करके दिखाएं.  रामलाल ने कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उन्हें ही निभाएं. टिकट के मुद्दे पर रामलाल ने साफ कहा कि चुनाव में टिकट जिसे भी मिले, वे उसे जिताने का काम करेंगे. सभी सांसद और विधायक प्रतयाशियों के लिए ही काम करेंगे. इस चुनाव में संगठन द्वारा जिसे प्रत्याशी बनाया जाए उसके लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है.  रामलाल ने कहा कि चुनव के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से आने वाले नेताओं की व्यवस्था का ध्यान जिला महामंत्रियों को रखना होगा.
विधायक की निगेटिव छवि न बनाएं
बैठक में सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई.संगठन ने साफ कहा कि हर समय जिलाध्यक्ष अथवा सांसद द्वारा विधायक की निगेटिव छवि बनाने की कोशिश न की जाए. किसी की भी छोटी-मोटी गलती से वातावरण नहीं बिगड़ना चाहिए. बयान देने में सावधानी बरतें. कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं. विधायकों से समन्वय रखें. अनावश्यक सोशल मीडिया पर कुछ भी न लिखें.
लाबिंग करने वाले को टिकट नहीं
 बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान ने कहा कि जो भी नेता टिकट के लिए लाबिंग करेगा, पोस्टर, तख्तियां बैनर लेकर आएगा और नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन करेगा, उसे तो हरगिज टिकट नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि टिकट की चाह रखने वाले को संगठन के निर्देशों का पालन करना होगा. यह महीने खास है, जिसे जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसका निर्वाह करे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें