![]() |
| प्रवीण कपूर |
राजधानी की सायबर सेल ने पुलिस ने फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों को परेशान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर कर रही है.
पुलिस अधीक्षक राज्य सायबर सेल पुलिस के अनुसार राहुल जैन ने सायबर क्राईम भोपाल में फेसबुक आईडी हैक कर परेशान करने का एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उसने हैकर पर फेसबुक आईडी हैक कर अन्य दोस्तों, परिवार के सदस्यों को मैसेज और वीडियो काँल कर परेशान करने का आरोप लगाया था. राहुल ने शिकायती आवेदन में अपने दोस्त प्रवीण कपूर निवासी झांसी पर शक जाहिर किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने फेसबुक लीगल डिपार्टमेंट से जानकारी हासिल की, जिसमें पुलिस को उक्त आईडी पर आवेदक के मोबाईल नंबर बदलने और नई ईमेल आई.डी. रजिस्टर्ड करने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई और नए रजिस्टर्ड हुये मोबाईल नंबर की जानकारी संबंधित टीएसपी कंपनी से प्राप्त करते उक्त मोबाईल नम्ंबर प्रवीण कपूर पिता अनिल कपूर उम्र 26 वर्ष निवासी झांसी के नाम पर होना पाया गया. सायबर क्राइम पुलिस ने एक टीम गठित की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि एक वेबसाईट की मदद से लिंक अपने दोस्त राहुल जैन को वाट्स एप के जरिए भेजी थी जिसको खोलते ही राहुल जैन की फेसबुक का यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त हो गया. जिससे उसकी आईडी हैक की जा सकी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें