शिवराज ने कहा बाबा अपरिपक्व, राजनीतिक को मानते हैं मजाक
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि किस आधार पर वे जनता से वोट मांगकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जीतेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक घोटाले किए ओर देश की सुरक्षा को ताक पर रखा.
शाह ने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता को मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने और 2019 में मोदी सरकार बनाने के साथ मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा और अर्थतंत्र के मामले में कोई भी हमारा मुकाबला नहीं कर सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि 2014 के बाद भाजपा का इतिहास देख लें, फिर चुनाव की बात करें. कांग्रेस ने आज तक घोटाले किए और देश की सुरक्षा को ताक पर रखा. शाह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया कि राहुल गांधी सपना देख रहे हैं कि वे पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, सपना देखना अच्छा है. उन्होंने कहा कि राहुल यह बताए कि किस आधार पर वे जनता से वोट मांगकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे.
शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में राजा-महाराजा और उद्योगपति की तिगड़ी है, जो यह सपना देख रही है कि वे सरकार बनाएंगे, मगर जनता के बीच जाकर यह भी बताएं कि वे किस आधार पर वोट मांग रहे हैं. शाह ने कहा कि शिवराज ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बिमारु राजय को विकसित राज्य बनाया और उन्होंने भरोसा जताया कि वे आगामी पांच साल में मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाएंगे. शाह ने शिवराज सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश की सरकार काम करती थी, क्योंकि केन्द्र में यूपीए के सरकार थी लेकिन मोदी की सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश की और तरक्की हुई. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने भाजपा शासित राज्यों के साथ सही व्यवहार नहीं किया.
चुनावी विजय ऐसी करें कि दुश्मनों के दिल दहज जाएं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि जहां-जहां चुनाव आए वहां-वहां कांग्रेस और अन्य पार्टियों की सरकारें गई और भाजपा की सरकारें बनी. जहां पर भाजपा का कभी नाम भी नहीं था, वहां पर भाजपा ने सरकार बनाई. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष चुनाव हो रहे हैं, हमारी चुनावी जीत ऐसी होनी चािहए कि दुश्मन के दिल दहल जाएं. शाह ने कहा कि जब-जब चुनाव आता है कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाने का काम करती है. हमें इस बात का ध्यान रखना है कि कांग्रेस को इस बार भी करारा जवाब देना है.
हमारी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया, जिससे कार्यकर्ता का सिर झुके
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज नमो एप नमो एप डाउनलोड किया गया है. आप सभी भोपाल से जाने से पहले उस एप को डाउनलोड करें. इसके बाद आप खुद मध्यप्रदेश की जनता को यह बता सकेंगे कि हमारी सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे कार्यकर्ता का सिर शर्म से झुक जाए. वो सीना तानकर लोगों के पास जाए और सरकार की उपलब्धि गिनाएं. सभी कार्यकर्ता 3-3 लोगों को नमो एप डाउनलोड कराएं.उन्होंने कहा कि नए लोगों को जोड़िए और पार्टी का विस्तार कीजिए.
मैं घोषणा मशीन, लेकिन बाबा तो फन मशीन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकुंभ में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बाबा परिपक्व नहीं है, सच्चाई यह है कि वे राजनीति को मनोरंजन और तमाशा मानते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले दिनों जब भोपाल आए थे तब उन्होंने मुझे घोषणा मशीन, सचिन को रन मशीन बता रहे थे. उन्होंने कहा कि हां मैं घोषणा मशीन हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं घोषणा मशीन हूं, लेकिन राहुल तो फन मशीन है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल पिछले दिनों जब भोपाल आए तब भी तमाशा किया. उन्होंने कहा कि बाबा किसानों की बात करते हैं, उन्हें यह नहीं मालूम कि मूली जमीन के नीचे ऊगती है या ऊपर. उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करता हूं तो उसकी पोषणा भी करता हूं. मैं जनता से वादा करता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है. हमारे पास सेनापति है उनके पास अब तक सेनापति नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जितने लोग हैं, खुद को मुख्यमंत्री समझते हैं.
कार्यकर्ता को दिलाए तीन संकल्प
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को तीन संकल्प दिलाए. उन्होंने कहा कि 2 माह में हमारे प्रदेश में चुनाव होने हैं. इसलिए आज यह संकल्प लें कि अब जो भी समय है वह समय पूरी तरह से पार्टी को देंगे. बूथ को जीतना जरुरी है, आप बूथ जीतने के लिए हर वर्ग के बीच पहुंचें और भाजपा के पक्ष में उसे लाएं. शिवराज ने कार्यकर्ताओं को अंतिम संकल्प दिलाया कि चुनाव में कोई भी प्रत्याशी हो, हमें कमल को देखना है. हमें पार्टी के लिए काम करना है. प्रत्याशी को नहीं देखना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में हमे ऐतिहासिक बहुमत हासिल हो और लोक सभा चुनाव में 29 में से पूरी 29 सीटें भाजपा को मिले ऐसा काम करना है. हर सीट पर भाजपा का परचम लहराना है.
फिर बनेगी भाजपा की सरकार
मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश फिर भाजपा की सरकार बनेगी और लोक सभा में हम पूरी 29 सीटें जीतेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जनता के लिए बहुत काम किए हैं, हमें जनता के बीच जाकर उन्हें यह बताना है. सिंह ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है, दुनिया का सक्षम नेतृत्व हमारे पास है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत ुदुनिया की सबसे बड़ी योजना है, जिसका लाभ देश के नागरिकों को मिलेगा.
हर बूथ पर मिले 50 फीसदी वोट
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ जिताओ, पार्टी जिताओ का नारा दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आज जब यहां से वापस जाए तो वह यह संकल्प लेकर जाएं कि वे चुनाव में हर बूथ पर भाजपा को 50 प्रतिशत वोट दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में और लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं. उन्होंने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार और विकास के बीच होना है, इसलिए हमें जनता के बीच पहुंचकर यह बताना होगा कि भाजपा की सरकार ने क्या काम किया है. योजनाएं कौन-कौन से बनाई जिसका कितना फायदा लोगों को मिला. उन्होंने कहा कि चुनाव में हमें सकारात्मक रुप से जनता के बीच जाना है, हमारा विरोध करने वाले भी होंगे, मगर हमें सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करना है.
राहुल भाजपा कार्यकर्ता की पाठशाला आएं
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने महाकुंभ में कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए भक्ति करती है, हम राम की भक्ति करते हैं, राम के लिए प्राण भी दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर आपको भारतीय सेना, संस्कृति और देश से प्रेम करना सीखना है तो भाजपा कार्यकर्ता की कार्यशाला में आना होगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कितनी भी कैलाश यात्रा कर लें शिव तो वहीं रहेंगे, जहां उमा होगी. अयोध्या में बाबरी विंध्वंश पर उन्होंने कहा कि राम का नाम लेने पर अगर मुझे फांसी पर चढ़ा दिया जाए तो यह मेरी लिए सौभाग्य होगा. उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के जो लोग आज टीका लगाकर घूम रहे हैं, उन्होंने बाबरी विंध्वस में तीन भाजपाई सरकारों को गिराया था. उन्होंने कहा कि वे महाकुंभ में शिवराज के निमंत्रण पर आई हैं. उन्होंने कहा कि कल तक मैं यहां आने के लिए कन्फ्यूज थी, मैंने शिवराज सिंह से पूछा मेरे आने से क्या फायदा होगा. उन्होंने कहा कि आपके आने से फायदा होगा, इसलिए में आई.
पोस्टरों पर पोती कालिख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल आगमन से पहले बीती रात को भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर और बैनरों पर कुछ शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी. विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के चेहरों पर कालिख पोती गई है. घटना के बारे नें जब पुलिस को पता चला तो पुलिस ने कालिख लगे इन बैनर्स को रातों रात हटा दिया. सवाल यह उठता है कि मोदी के दौरे को लेकर यहां पुलिस मुस्तैद क्यों नहीं दिखी. रात भर अगर शहर में पुलिस तैनात थी तो कोई कैसे इतनी आसानी इन बैनर्स पर कालिख पोत गया. यह अपने आप में बड़ा सवाल है कि पीएम के दौरे से ठीक पहले सुरक्षा में ढील क्यों बरती गई.
राफेल विमान के काले गुब्बारे उड़ाए आसमान में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर भी राजधानी में एट्रोसिटी एक्ट का विरोध दिखाई दिया. ओबीसी, एससी, एसटी एकता मंच और यूथ कांग्रेस ने अपने-अपने तरीके से विरोध जताया. एकता मंच के अध्यक्ष लोकेन्द्र गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ काले गुब्बार ेछोड़े. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके अलावा यूथ कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राफेल लड़ाकू विमान खरीदीे में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए एक लाख तीस हजार करोड़ के घोटाले के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रतीकात्मक तरीके से तैयार किए विमान और काले गुब्बारे उड़ाए गए. युवा कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के भोपाल जोन प्रभारी अंकुर वर्मा कर रहे थे. युवा कांग्रेस संगठन के सभी स्थानीय पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर हाथों में काले गुब्बारे और गुब्बारे से तैयार राफेल लड़ाकू विमान लेकर लिंक रोड़ एक से होकर आयोजन स्थल की कूच कर रहे थे, बीच रास्ते में विमान खरीदी घोटाले के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आगे बढ़ रहे थे, तभी व्यापमं चैराहे पर पहले से ही सुरक्षा में तैनात भारी पुलिस बल द्वारा आंदोलनकारियों को बेरीकेट्स लगाकर आगे जाने से रोक लिया गया, और युवा कांग्रेसियों के साथ झूमा-झटकी करने लगे. इस दौरान पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें