मध्यप्रदेश में एट्रोसिटी एक्ट का विरोध थम नहीं रहा है. विरोध के चलते आज सोमवार को राजधानी भोपाल में श्राद्ध पक्ष के पहले दिन ब्राह्मणों ने राजेनताओं का तर्पण कर काले कानून का विरोध किया.
राजधानी भोपाल में आज ब्राह्मण एकता अस्मिता मंच के नेतृत्व में ब्राह्मण संगठनों ने शीतलदास की बगिया में एकत्रित होकर काले कानून का विरोध किया. ब्राह्मणों ने यहां पर एकत्रित होकर बड़े तालाब में पितरों के पहले दिन राजनेताओं का तर्पण किया. ब्राह्मणों द्वारा किए गए तर्पण के दौरान उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि नेताओं की जो आत्मा मर चुकी है. ब्राह्मण एकता अस्मिता मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि काले कानून के नाम पर नेता अपनी राजनीति कर रहे हैं और समाज को बांट रहे हैं. मंच के राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि समाज को बांटने का काम करना बंद कर स्वच्छ राजनीतिक नेता करें, तो अच्छा होगा, समाज में भाईचारा रहेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें