रविवार, 30 सितंबर 2018

प्रधानाध्यापकों को शिक्षक बनाए जाने का विरोध, दिया धरना



प्रधानाध्यापकों को शिक्षक बनाए जाने के सरकार के फैसले के विरोध में आज राजधानी में प्रधानाध्यापकों ने धरना देकर विरोध दर्ज कराया.
राजधानी के यादगारे शाहजहांनी पार्क में आज प्रधानाध्यापकों ने धरना दिया. ये प्रधानाध्यापक सरकार द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में मर्ज किए जाने के विरोध में धरने पर बैठे. प्रधानाध्यापकों का कहना है कि प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के मर्ज किए जाने से प्रधानाध्यापकों को शिक्षक बना दिया गया है. इसके चलते अब आम शिक्षक की तरह प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में पढ़ाना पढ़ रहा है. प्रधानाध्यापकों का कहना है कि स्कूलों मर्ज करें, लेकिन पद को समाप्त न किए जाए यह उनकी मांग है. उनकी मांग है कि प्रधानाध्यापकों के सारे अधिकार उनके पास रहने चाहिए.
धरने पर बैठे प्रधानाध्यापकों का कहना है कि राज्य के 19 हजार स्कूलों के करीब 9 हजार 340 प्रधानाध्यापकों को सामान्य शिक्षक बना दिया गया, जो उचित नहीं है. सरकार के इस फैसले वे नाराज हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को अगर नहीं माना तो वे आंदोलन करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें