मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में आज राजपूत समाज संयुक्त मोर्चा ने मुंह पर काला कपड़ा बांधा और हाथों में हथकड़ी लगाकर विरोध जताया. मोर्चा में राजपूत समाज के 17 संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं.एट्रोसिटी एक्ट के विरोध मेंं राजपूत समाज संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर और हाथों में हथकड़ी पहनकर विरोध किया है. इस प्रकार का अनूठे विरोध कर मोर्चा ने बताया कि इस एक्ट के लागू होने के बाद सामान्य वर्गों के लिए ऐसी ही स्थिति हो रही है. राजपूत समाज संयुक्त मोर्चा ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार के द्वारा पास किए गए एट्रोसिटी एक्ट का विरोध किया है. राजपूत समाज के अध्यक्ष विनय भदौरिया ने कहा कि एक्ट को लेकर जो संसद में संशोधित बिल पास किया है, इस बिल में दिए गए नियम के प्रावधानों के द्वारा संविधान में दी गई व्यवस्था जिसमें व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होगा.
उन्होंने कहा कि इस बिल से समाज के अंदर असंतोष पैदा हो रहा है. जिससे आगे चलकर भारत की अखंडता को भी खतरा हो सकता है. भदौरिया ने कहा कि सरकार से समाज मांग करता है कि सरकार संशोधित बिल में किसी एक विशेष वर्ग के लिए ऐसा नियम ना बनाए, जिससे दूसरे वर्ग के अधिकारों का हनन हो. मोदी सरकार द्वारा एट्रोसिटी एक्ट में जोड़ी गई धाराओं को हटाया जाए.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें