राजधानी के राजा भोज विमानतल पर हरियाणा का कांग्रेस नेता 13 अवैध कारतूस के साथ पकड़ाया है. कांग्रेस नेता भोपाल से दिल्ली जा रहा था.
राजधानी के गांधी नगर पुलिस के अनुसार आज सुबह जगवीर सिंह दलाना को विमानतल पर 13 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा सुबह जब विमानतल पर दलाना के सामान की तलाशी ली जा रही थी, जब ये कारतूस बरामद किए गए. इसके बाद उन्हें सीआईएसएफ ने दिल्ली जाने से रोक दिया और गांधी नगर पुलिस को सौंपा. पुलिस के अनुसार दलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उनके पास आर्म्स लायसेंस है, लेकिन उसकी मियाद निकल चुकी है. बताया जा रहा है कि दलाना श्योपुर जिले के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. वे सोमवार को राजधानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल आए थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें