सोमवार, 24 सितंबर 2018

राहुल गांधी विंध्य में करेंगे रोड शो, चित्रकूट आएंगे 27 को

अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष  राहुल गांधी  27 और 28 सितंबर को मध्यप्रदेश के सतना और रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे 2 बड़ी जनसभाआें सहित  अन्य सभाएं और रोड-शो करेंगे. 
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि राहुल गांधी गुरूवार 27 सितंबर को दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सुबह दस बजे इलाहाबाद जाएंगे और वहां से हैलीकाप्टर द्वारा चित्रकूट पहुंचेंगे. चित्रकूट में वे मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे.  राहुल गांधी हैलीकाप्टर से ही दोपहर 1 बजे सतना पहुंचेंगे जहां वे दोपहर दो बजे एक बडी जनसभा को संबोधित करेंगे. गांधी सवा तीन बजे बस से रीवा जाएंगे जहां शाम पांच बजे से डेढ़ घंटे तक रोड-शो में भाग लेंगे. राहुल शाम साढ़े छह बजे सिरमौर चौराहा स्थित आर.के. आडीटोरियम के सामने एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वे रात्रि विश्राम रीवा सर्किट हाउस में करेंगे. 
नाथ ने बताया कि शुक्रवार 28 सितंबर को राहुल गांधी दोपहर एक बजे रीवा के बैकुंठपुर में 1 सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद गांधी रीवा के लालगांव में सवा तीन बजे और चुमारी-त्यौंथर में भी सभाओं को संबोधित करेंगे. वे शाम साढ़े पांच बजे हैलीकाप्टर से इलाहाबाद के लिये रवाना हो जाएंगे जहां से  गांधी विशेष विमान द्वारा दिल्ली चले जाएंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें