प्रदेश के परिपक्व और अनुभवी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करती रही है. यही कारण है कि प्रदेश के इन कार्यकतार्ओं की चर्चा दिल्ली तक है. इस बार भी हम इन्हीं कार्यकतार्ओं की बदौलत पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
यह बात प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों से आॅडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई चर्चा में कही. इस दौरान सिंह ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी जिला पदाधिकारियों को दी. सिंह ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ आॅडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. श्री राकेश सिंह ने जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों का कुशलक्षेम पूछते हुए सभी पदाधिकारियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी और 25 सितंबर को राजधानी में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद निश्चित तौर पर हम लोगों ने तकनीकी के महत्व को अपनी संगठनात्मक रचना का हिस्सा बनाया है और यह कान्फ्रेंस उसी का उदाहरण है.
जिला पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए सिंह ने उनसे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता महाकुम्भ की तैयारियों में जुट जाने को कहा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम अपने घरों में दीपावली के त्यौहार की तैयारियां करते हैं, उसी तरह महाकुंभ की तैयारियों में जुट जाएं. उन्होंने एक-एक जिले के पदाधिकारियों से बातचीत करके तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया. सिंह ने तैयारियों के बारे में अपने सुझाव और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पहले के अनुभव बताते हैं कि कार्यकर्ता महाकुंभ हमारे लिए वरदान साबित होता आया है. इसे सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं. उन्होंने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ हमारे और पार्टी के लिए वरदान साबित होगा.
उन्होंने कहा कि 5 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा है अभियान चलाया जाए. महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 15 सितंबर को प्रात: 9.30 बजे देशवासियों से वीडियो कांफ्रेसिंग एवं दूरदर्शन के माध्यम से संवाद करेंगे.
पहले से भी अच्छे होंगे 2018 के परिणाम
जिला पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जब भी संगठन और कार्यकतार्ओं की चर्चा होती है, तो सबसे ज्यादा सराहना मध्यप्रदेश के संगठन और कार्यकर्ताओं की होती है. इसका कारण यह है कि जितने अच्छे आयोजन हम करते हैं, जितने अच्छे परिणाम हम देते हैं वे मिसाल बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की ऐसी छवि बनाने का श्रेय निश्चित तौर पर प्रदेश के आप जैसे सभी परिपक्व और अनुभवी कार्यकतार्ओं को जाता है. उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं के श्रम और समर्पण की बदौलत भविष्य में होने वाले सभी आयोजन भी पहले की तरह सफल होंगे. उन्होंने कहा कि इन्हीं कार्यकतार्ओं की मेहनत से वर्ष 2018 के परिणाम पहले से भी अधिक बेहतर होंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें