मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे. यह फैसला हो गया है. सीटों के बंटवारें पर इस माह के अंत में शहडोल और बालाघाट में होने वाली सभाओं के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम करेंगे.राज्य में बसपा के बाद अब सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कांग्रेस को झटका देने की तैयारी कर ली है. दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों अखिलेश यादव और हीरासिंह मरकाम के बीच दो बार इसे लेकर बैठकें हो गई है. इन बैठकों के बाद यह तय हो गया कि दोनों दल प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ेंगे. गोंडवाना और सपा का यह गठबंधन मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी होगा. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ने पर तय हो गए हैं, सीटों के बंटवारें पर अंतिम चर्चा होनी शेष हैं.
गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम मरकाम ने बताया कि दोनों दलों के बीच मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गठबंधन को लेकर फैसला हो गया है. इस फैसले पर करीब-करीब मोहर लग गई है. सीटों के बंटवारे पर अंतिम चर्चा होनी शेष है. यह भी जल्द हो जाएगा. उन्होंने बताया कि सपा छत्तीसगढ़ में ज्यादा सीटें नहीं मांग रही है. मध्यप्रदेश में करीब दो दर्जन सीटों को लेकर फैसला लिया जाना है.
अखिलेश, हीरासिंह की सभाएं शहडोल, बालाघाट में
मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम एक साथ सभाएं शुरु कर रहे हैं. दोनों नेताओं की सभाएं शहडोल से शुरु होगी. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता यश यादव ने बताया कि 29 सितंबर से सभाओं का सिलसिला शुरु रहा है. 29 सितंबर को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव और गोंगपा प्रमुख हीरासिंह मकराम शहडोल में एक साथ सभाएं कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद 30 सितंबर को दोनों नेता बालाघाट में सभाएं लेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें