राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी को रोककर बदमाश ने रुपए मांगे, जब रुपए नहीं मिले तो बदमाश ने पत्नी को चाकू मारा और भाग गया.
पुलिस के अनुसार गांधी नगर निवासी मोहम्द जावेद, अपनी पत्नी नुसरत के साथ गांधी नगर स्थित हाई स्कूल के पीछे से घर जा रहे थे. इसी दौरान इलाके का बदमाश गुलरेज लाला नशे की हालत में आया और रास्ता रोककर पैसों की मांग करने लगा. इस बात का विरोध करने पर गुलरेज लाला ने नुसरत पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे नुसरत के हाथ में गंभीर चोटे आई. खून ज्यादा देख कर गुलजार मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मोहम्मद जावेद की शिकायत पर आरोपी गुलरेज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपी की तलाश जारी है.
गांजे के साथ गिरफ्तार किया युवक को
राजधानी के छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार दो किलो गांजे के साथ युवक को पकड़ा है. युवक की पहचान सुदीप उटवार, के रूप में हुई है. पुलिस के मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी सुदीप उटवार को सीमेंट गोडाउन के पास से हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि सुदीप उटवार के कब्जे से दो किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद किए गए माल की कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है.
सूने आवास से चुराया लाखों का सामान
राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में चोर सूने आवास से 4 लाख रुपए का सामान चुरा ले गए. पुलिस के अनुसार गोकुल अपार्टमेंट सर्वधर्म निवासी जयनारायण यादव पिता गुलाब सिंह एक ड्रायवर हैं. वह बीते मंगलवार शाम घर को ताला लगाकर काम पर गये थे. जब रात करीब 9 बजे घर वापस आये तो देखा की मकान का ताला टूटा है. कमरे में रखी अल्मारी खुली पड़ी है. अल्मारी में रखे सोने चांदी के जेवर, 75 हजार रुपए नगर समेत 4 लाख 10 हजार रुपए का माल गायब था. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जयनारायण की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें