वर्तमान तीन विधायकों को दिया टिकट, एक का रोकामध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने अपने 22 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने मौजूदा 4 विधायकों में तीन के नामों की घोषणा की है, जबकि मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र से जीते बलवीर दंडोतिया के नाम की घोषणा नहीं की गई है.
बसपा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार लाल सिंह केवट, सबलगढ़, जिला मुरैना, सत्य प्रकाश अंबाह जिला मुरैना, लाखन सिंह यादव सेवड़ा, जिला दतिया, संजीव सिंह कुशवाहा भिंड, जिला भिंड, प्रागी लाल यादव करैरा, शिवपुरी, बालकृष्ण महोबिया, अशोकनगर जिला अशोकनगर, पुष्पेंद्र अहिरवार चंदला, जिला छतरपुर, रामबाई परिहार, पथरिया जिला दमोह, बेलन सिंह धुर्वे जबेरा, दमोह, उषा चौधरी रैगांव, सतना, छंगेलाल कोल अमरपाटन, सतना, रामलखन सिंह पटेल रामपुर बाघेलान, जिला सतना, राम गरीब कोल सिरमौर जिला रीवा, पंकज सिंह पटेल सिमरिया, जिला रीवा, सीमा सिंह देवतालाब, जिला रीवा, शीला त्यागी मनगवां, रीवा, अशोक पैगाम चितरंगी, सिंगरौली, अवध प्रताप सिंह, धोहनी, जिला सीधी, मोहदल सिंह पाव, जैतपुर, जिला शहडोल, शिव प्रसाद कोल, बांधवगढ़ जिला उमरिया, गोविंद पटेल बोहरीबंद जिला कटनी, बबीता गोटिया सिहोरा जिला जबलपुर हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें