मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए लुटा दिए. उन्होंने कहा कि भाजपा इसी तरह जनता के पैसों का दुरुपयोग करती रही है.
कमलनाथ ने ये आरोप आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस महाकुंभ में सत्ता का दुरुपयोग करके करोड़ों रुपए लुटाया है. शिवराज को पता है कि सरकार नहीं आएगी, इसलिए रोज एक नई घोषणा करते है. उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश पर दो लाख करोड़ का कर्ज हो, वहां पर घोषणाएं किस तरह से पूरी होंगे, यह बात शिवराज को बतानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं शिवराज की हर गलत नीति का विरोध करता रहूंगा.
उन्होंने शिवराज के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर कहा कि शिवराज छिंदवाड़ा आये थे और उन्होंने स्वीकारा कि यहां विकास हुए है. उसके लिए उनका धन्यवाद. छिंदवाड़ा के लोग गवाह है कि यहां के विकास के लिए मैंने खुद बैठकर एक- एक योजना तैयार कराई है. यह विकास मेने केंद्र सरकार से करवाया है. नाथ ने शिवराज को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं कि उनकी सरकार ने छिंदवाड़ा में कौनसा विकास किया है. साथ ही नाथ ने कहा कि कांग्रेस की मंशा है कि वो विधान परिषद् का गठन करे.
राफेल, ई-टेंडरिंग पर मौन क्यों?
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया और कहा कि कथित दस लाख कार्यकर्ताओं के महाकुंभ मंत्र देने के बाद यह भी बताएं कि वे राफेल विमान घोटाले और ई-टेंडरिंंग मामले पर मौन क्यों हैं? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लिखा है कि मोदीजी आप आए हैं तो यह भी बता दीजिए कि पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी और रुपए की गिरती कीमतों से आप 2013 के पहले इतने क्रोधित क्यों थे, जबकि बकौल आपके उस समय यह आईसीयू में थे पर आज तो वेंटिलेटर पर है और आप मौन हैं जबकि शायद आपके अनुसार अब इस देश के प्रधानमंत्री मोनी बाबा तो नहीं है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें