रविवार, 30 सितंबर 2018

सपाक्स ने क्रांति रैली कर दिखाई ताकत, कहा सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

प्रदेश भर से आए हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग

एट्रोसिटी एक्ट और पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में आज सपाक्स समाज ने राजधानी में महाक्रांति रैली निकाली. रैली में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सपाक्स समाज के लोग पहुंचे. इस अवसर पर सपाक्स समाज ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया. इस फैसले पर समाज के प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन भी किया. 
सपाक्स राजधानी भोपाल में आज अपना बड़ा आंदोलन कर भाजपा सरकार को चिंता में डाल दिया. भाजपा के अलावा कांग्रेस की धड़कने भी सपाक्स ने बढ़ा दी है. सपाक्स द्वारा राजधानी के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर कांग्रेस रैली का आयोजन किया गया था. रैली में बड़ी संख्या में वाहनों पर सवार होकर सपाक्स समाज के लोग भोपाल पहुंचे. 
सपाक्स की इस क्रांति रैली में मालवा अंचल के इंदौर, खरगोन और धार जिलों से महिला और पुरुष काले कपड़े पहनकर आए थे. करणी सेना की महिलाएं राजस्थानी परिधान में रैली में पहुंची. बड़ी संख्या में रैली में पहुंचे लोगों को देखकर पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ी. सभा में सामान्य, ओबीसी, अल्पसंख्यक वर्ग के 70 से ज्यादा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने का दावा किया हे. सपाक्स समाज के संरक्षक एच.एल. त्रिवेदी, युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक सोनी एवं प्रवक्ता मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 51 जिलों से लोग आए हैं.
सपाक्स का आरोप सरकार ने की ट्रेने रद्द
सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने आज उनके कार्यक्रम को विफल करने के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया. केन्द्र सरकार द्वारा अचानक ट्रेनों के रद्द किए जाने से हजारों की संख्या में लोग परेशान हुए. सपाक्स पदाधिकारियों के अनुसार आज के इस कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शनिवार को रेलवे द्वारा कटनी, बीना, गुना, ग्वालियर आदि स्थानों से आने वाली कई ट्रेनें निरस्त या स्थगित करने यहां आक्रोश दिखाई दिया. सपाक्स नेताओं ने इसे केन्द्र सरकार की सोची-समझी चाल बताते हुए कहा कि ट्रेनें रद्द होने के कारण हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए.
आटो पलटा, एक की मौत, 8 घायल
राजधानी में आज सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब आटो में सवार होकर सपाक्स की क्रांति रैली में शामिल होने जा रहे लोगों का आटो पलट गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 घाय हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार इब्राहिमगंज से कई लोग सपाक्स रैली में शामिल होने आटो में सवार होकर जा रहे थे, तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर आटो पलट गया, प्रत्यक्षदर्शियों की माने को दो आटो रेस लगा रहे थे, जिससे एक आटो पलट गया और यह घटना हो गई. 
जो हमारी बात नहीं करेगा, वह मध्यप्रदेश पर राज नहीं करेगा
सपाक्स की महाक्रांति रैली में शामिल होने आज करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि जो हमारी बात नहीं करेगा, वह मध्यप्रदेश में राज नहीं करेगा. कालवी के साथ करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगाखेड़ी भी राजधानी पहुंचे थे. कालवी ने रैली में केन्द्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर प्रहार किए. उन्होंने कहा कि चोट तीन तरह की होती है, वोट, सोच ओर खोट. उन्होंने कहा कि हम ग्वालियर-चंबल अंचल में अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं, मगर अनुशासनहीनता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि देश के हालात कुछ ऐसे निर्मित हो गए हैं कि घोड़ों को घास नहीं मिल रहा और गधे च्वयनप्राश खा रहे हैं.
हम सहते रहे इसलिए हम पर हुए अपराध
सपाक्स की रैली में सीधी से आए अनुराग पाठक ने कहा कि हमारे ऊपर अपराध इसलिए हुए कि हम 70 सालों से अपराध सहते रहे. अब हम इस तरह के अपराध सहन नहीं करेंगे. आज हमने सरकार को यह बताने का प्रयास किया कि अगर सवर्ण समाज चाहे तो सरकार बदल सकता है. इस रैली को सरकार को चेतावनी समझना चाहिए. रैली के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए ‘माई के लाल ’ भाषणा को दिखाया गया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें