![]() |
| ऊषा ठाकुर |
मध्यप्रदेश भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह के बदले जाने के बाद बगावत के सुर और तेज हुए हैं. नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के पदभार संभालते ही पार्टी की उपाध्यक्ष और विधायक ऊषा ठाकुर ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है.
भाजपा में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह के बाद अब पार्टी की उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि वे संगठन में जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर पा रही है. अगर वहां ज्यादा समय देती हैं, तो अपने क्षेत्र के मतदाता के बीच वे नहीं पहुंच पा रही है. उन्होंने बताया कि उनके पास उपाध्यक्ष रहते हुए उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी है. संभाग में 29 विधान सभा क्षेत्र हैं. अगर वे वहां पर ज्यादा समय देंगी तो उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से उनकी दूरी बनती जाएगी. इस वजह से वे पद से इस्तीफा देना चाहती है.
यहां उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे प्रदेश में चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ रही है, भाजपा के विधायकों को इस बात का भी भय सता रहा है कि अगर समय रहते उन्होंने क्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दिया तो परिणाम बुरा हो सकता है. खुद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी विधायकों को इस बात के संकेत दे चुके हैं कि विधायक ज्यादा से ज्यादा समय विधानसभा क्षेत्र में दें और जनता के बीच जाकर अपनी छवि में सुधार लाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें