भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी की प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि महिला मोर्चा आधी आबादी में पार्टी के विस्तार और विचार के लिए काम करता है. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्य किए है, वह देश और दुनिया में किसी भी सरकार ने नहीं किए. सरकार ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और जिम्मेदारियों को बढ़ाने का काम किया है. मोर्चा का दायित्व है कि चैथी बार सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें. यह बात गौर ने आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में महिला मोर्चा के भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कही. पूर्व में कृष्णा गौर एवं लता ऐलकर ने राजमाता सिंधिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ किया.
गौर ने कहा कि मिशन 2018-2019 हमारे समीप है. इस दृष्टि से महिला मोर्चा चुनावी मोड में पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के साथ मोर्चा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 12 साल से कम उम्र की लडकियों से बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा देने के विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसे केन्द्र सरकार द्वारा कानून का अमलीजामा पहनाया जाना है. महिला मोर्चा 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलायेगा और 30 लाख बहनों के हस्ताक्षरित पत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान भेंट करेगा और केन्द्र सरकार से आग्रह करेगा कि विधेयक को कानून बनाकर लागू किया जाए. उन्होनें महिला मोर्चा द्वारा संपन्न कार्यक्रमों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मोर्चा संकल्प के साथ पार्टी के कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कर रहा है. आगामी कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि 15 मई तक प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा 5 बहनों की टोली का गठन करेगा. मई माह में संभागीय सम्मेलन आयोजित होंगे. जिनमें 10 हजार हितग्राही बहनें शामिल होगी. जून माह में हर विधानसभा में 15 स्थानों पर महिला चैपाल आयोजित होगी जिसके माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महिला नीतियों एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यो को बहनों से सांझा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रीवा, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल एवं सागर संभाग की बैठकें संपन्न हो चुकी है. आगामी दिवस में उज्जैन, इंदौर एवं शहडोल संभाग की बैठकें आयोजित होगी. जिसमें मोर्चा के तीन माह की कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें