प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विंध्य क्षेत्र में निकाली जा रही न्याय यात्रा के अंतिम दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पिछले 14 साल में सिर्फ आश्वासनों और घोषणाओं की खेती की है. उन्होंने खेती को लाभ का धंधा बनाने का दावा किया लेकिन वह झूठा था, पर आश्वासनों और घोषणाओं की खेती में जरूर उन्हें लाभ पहुंचाया. चुनावी मौसम में भाजपा सरकार को अब सबकी याद आ रही है. फिर से घोषणाओं का अंबार लग रहा है, पर जनता इनके फरेब को समझ चुकी है. 2018 भाजपा सरकार का अंतिम साल है. कांग्रेस आई निःशुल्क एक बत्ती कनेक्शन मिलेगा और किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मुफ्त बिजली दी जाएगी.
भाजपा और शिवराज सरकार के कुशासन एवं अन्याय के खिलाफ रायसेन जिले के उदयपुरा से शुरू हुई न्याय यात्रा, विंध्य क्षेत्र में 16 अप्रैल से शुरू हुई. भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट के कामदगिरी मंदिर से प्रारंभ हुई न्याय यात्रा ने 20 अप्रैल तक 1003 किलोमीटर की दूरी तय की. यात्रा विंध्य क्षेत्र के 4 जिलों में निकाली गई. 30 से अधिक जनसभाएं हुई और लाखों लोगों से नेताद्वय अरूण यादव और अजय सिंह ने संपर्क किया. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव ने न्याय यात्रा के समापन दिवस में शहडोल जिले की विभिन्न स्थानों पर हुई जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साढ़े 14 साल बाद भी आज प्रदेश में दुकानों में राशन नहीं है, गांव में बिजली नहीं है, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं और अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है. चुनावी साल में जनता को गुमराह करने के लिए शिवराज सिंह चैहान हथकंडों पर उतर आएं हैं. आदिवासी भाईयों को धोखा देने के लिए चुनावी साल में उन्हें साड़ी, बोतल और चप्पल देने की याद आई. उन्होंने कहा कि आज किसानों, नवजवानों और देश के हर वर्ग के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ इन्हीं मुद्दों को लेकर न्याय यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की असफलताओं की खेत से लेकर खलिहान तक, चैपाल से लेकर पान की दुकान तक चर्चा करें और लोगों को असलियत बताएं.
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पिछले 14 साल में खेती को लाभ का धंधा तो नहीं बनाया लेकिन आश्वासनों और घोषणाओं की खेती कर खुद ने जरूर लाभ कमाया है. पिछले साढ़े चार साल में लाख करोड़ रूपए की 18000 घोषणाएं की हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आज तक पूरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि आज जनता के मुद्दों की शिवराज सरकार किसी भी फोरम में कोई सुनवाई नहीं कर रही है. इसलिए हम प्रदेश की सबसे बड़ी अदालत, जनता की अदालत में न्याय यात्रा ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा में मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है. किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है. वे अपने हक के लिए निकलते हैं तो उनके सीने पर गोली बरसाई जाती हैं. नवजवानों को नौकरी नहीं हैं. व्यापम जैसे घोटाले हो रहे हैं. महिलाओं को सुरक्षा नहीं है. प्रीति आत्महत्या कांड में 34 दिन बाद भी न्याय नहीं मिला. कर्मचारी आंदोलित हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो तरह के कानून लागू है, एक कानून आमजनता के लिए है, दूसरा भाजपा के लोगों के लिए है जो उन्हें हर अपराध पर माफी देता है. जिसका उदाहरण है दृ मंत्री रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, लालसिंह आर्य और सुरेन्द्र पटवा जैसे लोग. सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को जो समर्थन जनता से मिला है, उस पर प्रायचिश्त करें और अहंकार और सत्ता के मद रूपी पंख लगाकर उड़ रही भाजपा सरकार को जमीन पर लाकर खड़ा करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें