अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कोलार की बैठक मध्यभारत प्रान्त के प्रांतीय सचिव हरीश बारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बारी ने बताया कि ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक 21 व 22 अप्रैल को नासिक में होने जा रही है. जिसके लिए सभी सदस्यों से अपनी अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
बैठक में विभिन्न विद्यालयों द्वारा नवीन सत्र में विभिन्न प्रकार की फीस, महंगी पुस्तकों की अनिवार्यता व यूनिफार्म, स्कूल बैग, बस फीस इत्यादि के नाम पर अभिभावकों का शोषण कर अवैध और अधिक राशि वसूली जा रही है. प्रशासन की उदासीनता व शिक्षण संस्थाओं की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था सुधार समिति का गठन किया है.जो विद्यार्थी और अभिभावकों के साथ मिलकर कोलार क्षेत्र में ग्राहक पंचायत कोषाध्यक्ष और शिक्षक राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रभावी अभियान चलाया जाएगा. मेसर्स श्रीराम स्टेट चिटफंड कंपनी द्वारा ग्राहकों से रुपया जमा कराकर परिपक्वता अवधि में मूलधन ब्याज सहित राशि का भुगतान न कर कार्यालय में ताला लगाकर भाग जाने की घटना कोलार क्षेत्र में घटित हुई है. इस हेतु गतिबाला चैहान का आवेदन ग्राहक पंचायत को प्राप्त हुआ. इस सम्बन्ध में आवश्यक उचित कानूनी कार्रवाई करने हेतु उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव को अधिकृत किया गया है. बैठक में बारी ने कहा कि हाल ही संपन्न प्रादेशिक अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले का ग्राहक हितार्थ मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जो निश्चित ही व्यवस्था सुधार आंदोलन में कार्यरत कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ पथ प्रदर्शक साबित होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें