मध्यप्रदेश की राजधानी में बीएड करने वाली युवती को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. आरोपी युवती का ममेरा भाई है.
पुलिस के अनुसार राज्य के बालाघाट की रहने वाली युवती भोपाल में रहकर बीएड कर रही थी.युवती के ममरे भाई सुरेष बाघमारे ने युवती को खाने में नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोश कर दिया. इसके बाद युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया. यह घटना वर्ष 2017 की है. युवती ने शिकायत कर बताया कि वह बीएड की परीक्षा देने भोपाल आई थी, जुलाई 2017 में ममरे भाई सुरेश ने उसके साथ यह हरकत की और उसे डराता रहा. लगातार ब्लैकमेल करने के बाद उसने ससुराल वालों को भी वीडियो दिखाया और उसकी शादी तुड़वा दी. राजधानी की टीटी नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है.
न तो सुधारी कार और न ही लौटाई
कोलार थाना पुलिस के अनुसार कोलार रोड में रहने वाली एक महिला व्यवसायी की कार सुधारने के बहाने ठग ले गए. घटना दिसंबर 2017 की बताई जा रही है. सुदेश्वना बोस इंग्लिस विला कोलार में रहती हैं. वे आर एंड एम एसोसिएट्स नाम से शाहपुरा में एजेंसी चलाती हैं. इसी नाम से उन्होंने 2012 में टाटा सफारी कार (एमपी-04-सीके-1169) खरीदी थी. दिसंबर 2017 में कार को सुधरवाने के लिए उन्होंने परिचित पहाड़ सिंह चौहान और प्रदीप तोमर से संपर्क किया. दोनों ग्वालियर के रहने वाले हैं. इन लोगों के साथ हरिशंकर मिश्रा नाम का व्यक्ति भी कार को सुधरवाने के लिए देने में शामिल था. तीनों युवकों ने कार लेकर चले गए, लेकिन लौटाई नहीं. कार नहीं लौटाने पर पहाड़ सिंह चौहान, प्रदीप तोमर और हरिशंकर मिश्रा के खिलाफ युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें