राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 89 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों के लिए इस वर्ष के अगले माहों में भर्तियां की जाएंगी. विभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में 9500 पटवारियों, 400 नायब तहसीलदार और 100 अन्य पद सहित कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. स्कूल शिक्षा विभाग में 60 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग में 3500 पदों पर भर्ती होना है. इनमें 1300 चिकित्सक, 700 पैरामेडिकल स्टॉफ, 1053 स्टॉफ नर्स और शहरी क्षेत्र में 500 एएनएम की भर्ती होगी. पुलिस में 8 हजार पदों पर भर्ती के अलावा होमगार्ड में रिक्त 4 हजार पदों पर भर्ती होगी. महिला-बाल विकास विभाग में 3300 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और 700 पर्यवेक्षक सहित कुल 4 हजार पदों पर भर्ती होगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें