मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मध्यप्रदेश के दतिया में रावतपुरा कॉलेज में जिले के अधिकारियों और जिले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों का सम्मान किया. सम्मान समारोह का आयोजन रावतपुरा सरकार इंस्ट्रीटयूशन्स के चेयरमेन रमेश अग्रवाल ने किया.
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया में जो विकास हो रहा है जिसमें दतिया का नाम भारत में प्रथम स्थान पर है. इसके अलावा जो शांति व्यवस्था कायम है इन सबके लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी न केवल बधाई के पात्र हैं बल्कि सम्मान के हकदार है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में दतिया का नाम प्रथम स्थान पर है. अपराध समाप्त हुए हैं तथा दतिया शांति का टापू बना है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दतिया में चार धाम स्थापित हुए है. एडीएम आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दतिया के चार धाम पीताम्बरा पीठ, उनाव बालाजी, रतनगढ़ और सनकुआ मील का पत्थर सावित होंगे. पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि दतिया में टीम भावना से कार्य कर रहे हैं. मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का हमेशा मनोवल बढ़ाने वाला मार्गदर्शन मिलता है. इसीप्रकार के विचार संदीप माकिन द्वारा व्यक्त किए गए. कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री राधाकांत अग्रवाल, रामशरण रूसिया, डॉ. रामजी खरे, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सत्तार बाबा, योगेश सक्सेना, मौलाना तयैव खांन तथा चेयरमेन आदि मंचासीन रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें