रविवार, 1 अप्रैल 2018

शादी का झांसा देकर विधवा से किया बलात्कार

राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला के पति की मौत के बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा कर संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया.
पुलिस के अनुसार थाना बजरिया निवासी महिला के पति की मौत 2013 में हुई थी, कुछ महीने बाद शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले 11 नंबर बस चालक आमिर नाम के युवक से महिला की जान-पहचान हुई. आमिर ने महिला को शादी का झांसा देकर कई बार वाजपेयी नगर न्यू मल्टी में ले जाकर शाररीक संबध बनाये थे. जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आमिर ने शादी से साफ मना कर दिया. आमिर ने उनके बीच के संबंध की बात किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने जा कर एफआईआर दर्ज कराई.
नाबालिग से अपहरण
राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है.  पुलिस के अनुसार मकान नंबर 204, शंकर गार्डन के पास रहने वाली 15 साल की नाबालिग राधिका सेन अपने घर के पास से कहीं गायब हो गई. राधिका की मां ने बताया कि उन्होंने राधिका को शनिवार देर रात तक खोजा, लेकिन उसका कुछ पता  नहीं चला. जिसके बाद ललिता ने राधिका के गुमने की बात अशोकागार्डन थाने में बताई.  मांग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें