शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

राजधानी में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया. युवक ने खुद को सेना का जवान बताया और युवती से दोष्ति की. इसके बाद युवती को जब पता चला कि युवक ने शादी कर ली है तो उसने पुलिस को इसकी शिकायत की.
पुलिस के अनुसार राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती नर्सिंग कालेज में पढ़ाती है. युवती ने शिकायत कर बताया कि वर्ष 2017 में फेसबुक पर उसका परिचय विकास तोमर नाम के युवक से हुआ. इसके बाद उनमें दोष्ती हो गई. लंबे समय तक बातचीत होती रही, इसके बाद अक्तूबर 2017 में विकास भोपाल आया और हनुमानगंज थाना क्षेत्र में होटल गंगा पैलेस में रुका था. यहां पर उसने युवती को बुलाया और उसे बताया कि वह सेना में जवान है. इसके बाद उनके बीच परिचय बढ़ता गया. होटल गंगा में विकास ने युवती से वादा किया कि वह उससे शादी करेगा. इसके बाद उसे बहला-फुसला का दुष्कर्म किया. बाद में कुछ माह बाद फिर विकास भोपाल आया और होटल में ठहरा. यहां पर उसने फिर युवती को बुलाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद वह लगातार शादी करने का वादा  करता था, मगर युवती को पता चला कि विकास ने हाल ही में 18 तारीख को रीवा में किसी लड़की से शादी कर ली है. इसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत की. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों
राजधानी के महाराणा प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक प्लेसमेंट कंपनी ने युवाओं को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाने का वादा किया और उनसे लाखों रुपए की ठगी की. पुलिस के अनुसार अरेरा कालोनी निवासी तनुष्का सक्सेना ने शिकायत कर बताया कि मानसरोवर काम्प्लेक्स स्थित न्यूक्लीयर आफ नालेज नामक प्लेसमेंट एजेंसी के कर्ताधर्ता हर्ष गुर्जर, राहुल चौरसिया, संजय खरे, आदित्यसिंह ने उससे नौकरी का झांसा देकर 6 हजार रुपए ठग लिए. इसके बाद नौकरी नहीं दिलवाई. तनुष्का ने बताया कि इन लोगों ने उसके अलावा और भी 26 युवाओं से ठगी की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें