शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

बहन पर रखता था बुरी नजर, इसलिए की हत्या


राजधानी भोपाल  में अखाड़े वाली मस्जिद के मुअज्जिन की हत्या मस्जिद में रहने वाले इमाम के लड़के ने इसलिए की थी, क्योंकि मुअज्जिन उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था. यह खुलासा आज खुद आरोपी ने किया. आरोपी नाबालिग है.
भोपाल पुलिस के अनुसार अखाड़े वाली मस्जिद के मुअज्जिन निसार अहमद की गुरुवार की दोपहर को मस्जिद परिसर में हत्या कर दी थी. हत्या के बाद माना जा रहा था कि चाकू से हमला कर हत्या की गई है, मगर आज जब आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया तो पता चला कि उसने पेचकस से गले पर वार किए थे, जिससे मुअज्जिन निसार अहमद की मौत हुई थी. पुलिस के अनुसार संदेह के आधार पर मस्जिद परिसर में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की उनमें मस्जिद के इमाम का नाबालिग पुत्र भी शामिल था. पुलिस पूछताछ ने आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मुअज्जिन की हत्या की है. वह चाहता था कि वे मस्जिद छोड़कर चले जाएं. इसके पीछे उसने कारण बताया कि निसार अहमद उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था और उससे विवाह की ख्वाईश भी रखता था. नाबालिग ने बताया कि निसार अहमद उसकी बहन से शादी करने की ख्वाईश रखता था, कुछ दिन पहले उसने निसार अहमद को बहन के लिए दुआ मांगते भी सुना था. तभी से वह उन्हें रास्ते से हटाना चाहता था.  इसके पूर्व भी करीब पांच दिन पहले उसका निसार अहमद से बिजली बिल को लेकर विवाद हुआ था, इस विवाद के बाद से मौके की तलाश में था. पुलिस के अनुसार चंदे को लेकर भी इमाम और मुअज्जिन के बीच करीब 6 से 7 माह से विवाद चल रहा था. इस विवाद को मसाजिद कमेटी ने सुलझा लिया था. पुलिस ने आरोपी के कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन पर खून के निशान पाए गए हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें