मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ बुजुर्ग नेतामुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलयन का फैलसा गुरु पूर्णिमा के पहले ले लिया जाएगा. सरकार के इस फैसले से अध्यापकों को सरकारी कर्मचारी होने का दर्जा मिलेगा, वहीं 7 वें वेतनमान का लाभ भी मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज खरगोन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए की. जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री आज खरगोन पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि अध्यापक वर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन होना तय है. केबिनेट में यह फैसला 29 मई को लिया जा चुका है. हालांकि आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह तारीख तो नहीं बताई, मगर यह कहा कि गुरु पूर्णिमा के पहले सरकार यह फैसला ले लेगी.
उल्लेखनीय है कि सरकार के इस फैसले के बाद अध्यापकों को सरकारी कर्मचारी होने का दर्जा मिलेगा और वे 7 वां वेतनमान भी पा सकेंगे. राज्य के करीब 2 लाख से ज्यादा अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन होना है.
बुजुर्ग नेता हैं कमलनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ बुजुर्ग नेता हैं, यही वजह है कि जब से वे अध्यक्ष बने हैं भोपाल में ही हैं. उन्हें प्रदेश में घूमना चाहिए और वास्तविकता देखना चाहिए. हमल भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं. कमलनाथ द्वारा बीते दिनों उनके पूछे सवालों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उनके पूछता हूं कि दिग्विजयसिंंह के कार्यकाल में सड़क, बिजली के जो हाल थे उस पर उनके पास कोई जवाब है. दिग्विजयसिंह द्वारा 26 जुलाई को गिरफ्तारी दिए जाने की चेतावनी को लेकर मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोले और सवाल को टाल गए.
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए हो रहा भूमि अधिग्रहण
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगोन को जल्द ही रेल की सौगात मिलेगी. उन्होंने इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को लेकर रेल मंत्रालय से बातचीत की है. इस मामले में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही यह कार्य पूरा होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें