बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज प्रदेश प्रभारी पद पर रामअचल राजभर को हटाकर नए प्रभारी के रुप में अशोक सिद्धार्थ को प्रदेश की कमान सौंपी है.
मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में बदलाव नजर आने लगा है. प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रदीप अहिरवार की नियुक्ति के बाद अब मायावती ने प्रदेश प्रभारी को बदला दिया है. रामअचल राजभर को हटाकर उनके स्थान पर अशोक सिद्धार्थ की नियुक्ति की गई है. अशोक सिद्धार्थ सांसद है और वर्तमान में उनके पास केरल एवं कर्नाटक राज्य का प्रभार है. कर्नाटक में एक विधायक जीताकर मंत्री बनाने में अशोक सिद्धार्थ की अहम भूमिका रही है. वे मायावती के निकट माने जाते हैं. बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ हो रहे गठबंधन को देखते हुए मायावती ने अपने विश्वसनीय अशोक सिद्धार्थ को कमान सौंपी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें