रविवार, 22 जुलाई 2018

प्रदेश में जारी है बारिश का दौर, 11 जिलों में तेज बारिश की संभावना

 उत्तरी मध्यप्रदेश के जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई तो कहीं पर हल्की बारिश हुई है. वहीं मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान तेज बारिश होने की संभावना जताई है.
राज्य में बारिश का दौर जारी है. राजधानी भोपाल में आज दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई तो कुछ में हल्की बारिश होती रही. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने शक्तिशाली सिस्टम बना है. इसके अलावा मानसून द्रोणिका भी सामान्य स्थिति में ग्वालियर से होकर गुजर रही है. उत्तरी मध्यप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है. एक दिन पहले गुजरात से राजस्थान की अरेी शिफ्ट हुआ ऊपरी हवा का चक्रवात लौटकर साउथ गुजरात पर आ गया है. इससे मध्यप्रदेश को अरब सागर से भी नमी मिलना शुरू हो गई है.  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौजूदा सिस्टम के कारण मानसून को ऊर्जा मिलने लगी है. इस वजह से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ने की पूरी उम्मीद है. वहीं उत्तरी मध्यप्रदेश में तेज बारिश के आसार बने हैं. 
मौसम विभाग ने 24 घंटों में गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी एवं अनूपपपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  राजय के टीकमगढ़ में 107, ग्वालियर में 62.1, जबलपुर में 56.5, रीवा में 34.2, रायसेन में 28.8, दतिया में 25.1, सागर में 21.0, श्योपुर में 18.0, गुना में 11.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई.
डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले
बारिश के चलते राजधानी भोपाल में डेंगू ने भी दस्तक दे दी है. राजधानी के अलावा अन्य शहरों में भी डेंगू के फैलने की खबरें आने लगी है.  भोपाल के अस्पतालों में डेंगू के 8 संदिग्ध मरीज मिले हैं. संदिग्ध मरीजों का रैपिड कार्ड टेस्ट पॉजिटिव आया है. भोपाल के जेपी अस्पताल स्थित डेंगू कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने मामले को देखते हुए निर्देश जारी किए हैं. आठों संदिग्ध मरीजों की कालोनियों में लार्वा और फीवर सर्वे कराने के लिए टीमों को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि बीमारी के संक्रमण को आसपास अन्य लोगों में फैलने से रोका जा सके. इसी वर्ष डेंगू के अब तक 7 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें