रविवार, 22 जुलाई 2018

सभी स्कूलों में होगा आ-खेलें जरा कार्यक्रम 29 अगस्त को


   हॉकी के जादूगर  ध्यानचंद के जन्म-दिन 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप मे मनाया जाएगा. इस दौरान सभी स्कूलो में आ-खेलें जरा कार्यक्रम होगा. तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने समस्त अभिभावको से अपील की है कि वे जिस स्कूल में पढ़े हैं, उसमें अथवा अन्य किसी स्कूल में बच्चों के साथ 29 अगस्त को जरूर खेलें. इसके साथ ही अपनी सामर्थ्य के अनुसार बच्चों, संस्था को खेल सामग्री गिफ्ट करें.
 जोशी ने यह बात मध्यप्रदेश शालेय खेलों की उन्नति के लिये गठित तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक में कही. जोशी ने कहा कि राज्य शालेय खेल कैलेण्डर के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से करें. राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया गया. खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव और व्यायाम शिक्षकों को 29 अगस्त अथवा 5 सितम्बर को पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया. श्री जोशी ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से व्यायाम शिक्षकों का प्रशिक्षण करवाया जाये. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि जागृत करने के लिए स्कूल ओलम्पियाड का आयोजन कराएं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें