राजधानी के महिला थाने में एक और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि दहेज को लेकर एक परिवार ने मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया.
पुलिस के अनुसार प्रेमनगर नारियलखेड़ा निवासी बबली शाक्य की शादी प्रफुल्ल शाक्य से हुई थी. शादी के बाद से पति और उसके परिवार वाले दहेज की मांग कर रहे थे, जो पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद विवाहिता ने महिला थाने जा कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति प्रफुल्ल शाक्य सहित परिवार के सदस्य लता, रामचरण, कला बाई, और राजू साक्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है.
नाबालिग लापता
जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार भीम नगर झुग्गी निवासी छोटे लाल साहू का 15 वर्षीय बेटा नीरज साहु शुक्रवार दोपहर से घर के पास से लापता हो गया था. वही गुरुवार को पास के रहने वाले ध्रुवकुमार पटेल का 15 वर्षीय बेटा गायब हो गया. इन दोनों मामलों की शिकायत परिवार वालों ने थाने जा कर की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनो मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें