शनिवार, 21 जुलाई 2018

विधायक के बंगले पर रेप

टीटी नगर इलाका स्थित रहने वाले एक विधायक के बंगले के सर्वेंट क्वार्टर महिला से ज्यादती के आरोपियों को पुलिस एफआईआर दर्ज करने के 12 घंटे बाद भी नहीं तलाश सकी है. वहीं टीआई आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण दर्ज होने से पूर्व ही आरोपी फरार हो चुके थे. उन्हें भनक लग गई थी की महिला उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली है. दोनों आरोपी ग्वालियर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार पीडित महिला चैहत्तर बंगला स्थित एक विधायक के बंगले पर काम करती थी और वहीं पर सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी. एएसपी धर्मवीर सिंह यादव के मुताबिक घटना करीब दो महीने पुरानी है. महिला ने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत की. उसका आरोप है कि बंगले पर काम करने वाले मोहन और मलखान ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में ज्यादती की है. शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ  दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपी ग्वालियर के रहने वाले बताए गए हैं. करीब आठ दिन पहले मलखान ने भी महिला के खिलाफ  थाने में चोरी की शिकायत की थी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें