रविवार, 22 जुलाई 2018

नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के साथ लाखों की ठगी


राजधानी में एक बार फिर नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के साथ ठगी का मामला सामने आया है. नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करीब 22 लाख रुपए की ठगी कर आफिस बंद कर दिया. अब पुलिस उन्हें तलाश रही है.
राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में ठगे बेरोजागारों ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार बेरोजागारों ने बताया शाहपुरा इलाके में योगेश कुमार और सोनाली एक कार्यालय खोला था. उन्होंने एक साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर से लेकर अन्य पदों पर भर्ती किए जाने का विज्ञापन निकाला. इसके बाद युवाओं ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बायोडाटा रखा लिया. इसके बाद युवाओं को शक न हो इसके चलते बकायदा इंटरव्यू कराया गया. साथ ही युवाओं रुपए भी मांगे. पुलिस के अनुसार करीब 22 लाख रुपए बेरोजगारों से दोनों ने ठग लिए और आश्वास्त किया कि जल्द ही उन्हें नौकरी मिल जाएगी. इसके बाद कंपनी का कार्यालय बंद करके वे वहां से चले गए. कुछ दिन बाद जब कार्यालय बंद मिला तो बेरोजगारों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार सन्नी नामक मजदूर अन्ना नगर क्षेत्र की झुग्गियों में रहता है. वह शनिवार की शाम को मजदूरी करके लौटा, इसके बाद परिजनों के साथ खाना खाकर सोने का कहकर चला गया. परिवार के सदस्य भी जब सो गए तब सन्नी ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.परिजनों को घटना तब पता चली जब आज सुबह वे जागे. इसके बाद परिजनों ने सन्नी को फांसी पर लटका देखा. बाद में उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें