भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि प्रदेश के सभी 51 जिलों में 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 65200 मतदान केन्द्रों पर प्रति मतदान केन्द्र 5 कार्यकर्ता के हिसाब से 326000 कार्यकर्ता तैनात कर दिए गए है. हर कार्यकर्ता का मोबाइल क्रमांक दर्ज कर उनसे सतत संपर्क की निरंतरता रखी जा रही है. इन पांच कार्यकर्ताओं में जाति प्रमुख, सोशल मीडिया कर्यकर्ता, आईटी कार्यकर्ता और दो अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित है.उन्होंने बताया कि मोर्चा बस्ती प्रमुखों के विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगा तथा उन्हें केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देंगे. बस्ती प्रमुखों के रूप में सेवानिवृत्त सरकारी सेवक, पेशवर कारोबारी, समाजसेवी जन का चयन किया गया है इनमें चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक प्रमुख रूप से सम्मिलित है.
शनिवार, 21 जुलाई 2018
65200 मतदान केन्द्रों पर अनुसूचित जाति मोर्चा के सवा तीन लाख कार्यकर्ता तैनात
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि प्रदेश के सभी 51 जिलों में 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 65200 मतदान केन्द्रों पर प्रति मतदान केन्द्र 5 कार्यकर्ता के हिसाब से 326000 कार्यकर्ता तैनात कर दिए गए है. हर कार्यकर्ता का मोबाइल क्रमांक दर्ज कर उनसे सतत संपर्क की निरंतरता रखी जा रही है. इन पांच कार्यकर्ताओं में जाति प्रमुख, सोशल मीडिया कर्यकर्ता, आईटी कार्यकर्ता और दो अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित है.उन्होंने बताया कि मोर्चा बस्ती प्रमुखों के विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगा तथा उन्हें केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देंगे. बस्ती प्रमुखों के रूप में सेवानिवृत्त सरकारी सेवक, पेशवर कारोबारी, समाजसेवी जन का चयन किया गया है इनमें चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक प्रमुख रूप से सम्मिलित है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें