सोमवार, 23 जुलाई 2018

युवती को शराब पीलाकर आरक्षक ने किया दुष्कर्म


भोपाल के ट्रैफिक पुलिस का आरक्षक ने  युवती को पहले शराब पिलाई, इसके बाद बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. नशे की हालत में ही आरक्षक के साथी ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया. साथी भी आरक्षक ही है वह दतिया में 29 वीं बटालियन में पदस्थ है. इस घटना के बाद लाज में हंगामा हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरक्षकों को हिरासत में ले लिया है.
हनुमानगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती रिसालदार कालोनी में रहती है. वह मूलत: विदिशा जिले की रहने वाली है. वह घरों में कामकाज करती है. गत 14 जुलाई को वह विदिशा जिले के एक मेले में घूमने के लिए गई थी. यहां पर ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक योगेन्द्र की ड्यूटी लगी हुई थी. आरक्षक योगेन्द्र व युवती के बीच पहचान हो गई. दोनोंं ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए. मेले से लौटने के बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी. मुलाकात करने के लिए  योगेन्द्र रविवार को युवती के घर पहुंचा. घर के सामने से उसने युवती को अपनी बाइक पर बिठाया. युवती अपनी मर्जी से ही योगेन्द्र के साथ बाइक पर बैठी. आरक्षक योगेन्द्र उसे लेकर हनुमानगंज थानाक्षेत्र की एक लाज में गया. यहां पर उसने युवती को शराब पिलाई. शराब के नशे में ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. योगेन्द्र के शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका दोस्त अवधेश भी आ गया. शराब के नशे में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया. वह दुष्कर्म कर भागता इसके पहले ही युवती ने लाज में हंगामा कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरक्षक योगेन्द्र व अवधेश को हिरासत में ले लिया. अवधेश दतिया की 29 वीं बटालियन में आरक्षक है. पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें