शनिवार, 21 जुलाई 2018

नाराज हैं पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी अपनी ही पार्टी से खफा हैं. उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक ऐसा अस्तबल हो गई है जिसमें घोड़ों के साथ गधे भी बांध दिए गए हैं.
अजीज कुरैशी पार्टी से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों की तुलना गधे-घोड़ों से कर दी है. कुरैशी ने कहा किसी दल की ऐसी कार्यकारिणी होती है क्या ? जिसमें 50 उपाध्यक्ष, 25 सेक्रेट्री, 50 मंत्री हों. कम से कम पीसीसी तो ऐसी कतई नहीं होती. उन्होंने कहा मैं बिना किसी डर से ये कह रहा हूं कि संविधान का मजाक उड़ाया जा रहा है. जिसने भी इतने सारे लोगों को पदाधिकारी बनाया है, उसने गलत किया है.अजीज कुरैशी एक समय में गांधी परिवार के बेहद करीबी रह चुके हैं. लेकिन अब जब पार्टी में उन्हें तवज्जो नहीं दी गई. जो उनकी नाराजगी की वजह लगती है.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अखिलेष यादव से उनकी मुलाकात भी हुई है, उनकी इस नाराजगी को उससे भी जोड कर देखा जा रहा है, माना जाता है कि यादव से मुलाकात के बाद वे सपा का समर्थन कर सकते है. कुरैषी के यहां गुजरात के युवा नेता हितेष पटेल भी मौजूद थे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें