प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज को उनके सुशासन के दावों पर आईना दिखाते हुए कहा कि देश के बड़े 18 राज्यों मध्यप्रदेश में सुशासन में 16 वें नंबर पर आया हैं. इसके लिए उन्होंने पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट का हवाला दिया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने 15 साल सुशासन का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है. साथ ही उन्होंने शिवराज के सुशासन पर भी सवाल खड़ा किया है. पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘ ये है शिवराज सरकार के सुशासन व विकास के दावों की हकीकत..., पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट में देश के बड़े 18 राज्यों में सुशासन के मामले में मध्यप्रदेश 16 वे नम्बर पर...’
उल्लेखनीय है कि सुशासन वाले राज्यों की इस सूची में केरल पहले नंबर पर आया हैं, तो वहीं दूसरे स्थान पर तमिलनाडु, तीसरे पर तेलंगाना, चौथे पर कर्नाटक और पांचवें स्थान पर गुजरात का नाम है. इंडेक्स में जिन राज्यों के नाम सबसे निचले स्तर पर हैं उनमें मध्यप्रदेश का स्थान सबसे नीचे है.
राज्यों की इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए कुछ मानक तय किये गए हैं, जिनके आधार पर राज्यों की रैंकिग की जाती है. जिनमें राज्यों का इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव विकास को समर्थन, सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों की स्थिति और कानून-व्यवस्था जैसी स्थितियों का आकलन किया जाता है. अब इन मापदंडों पर मध्यप्रदेश के सबसे नीचे आने पर कमलनाथ ने भाजपा के 15 सालों के सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें