मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में शनिवार को एक ओर जहां महिला कार्यकर्ताओं से एक फॉर्म भरवाया जा रहा है, जिसमें उनकी जाति-उपजाति पूछी गई है, वहीं पूर्व विधायक और किन्नर शबनम मौसी नाराज होकर निकल गईं।
बता दें कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक मे शामिल होने आईं किन्नर और पूर्व विधायक शबनम मौसी ने अपने अपमान का आरोप लगाया है। वे नाराज होकर बैठक से बाहर निकलीं. बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव विशेष रुप से मौजूद थीं. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की खास भूमिका रहेगी. शिवराज सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाएं और महिलाओं को बताएं, कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए खड़ी है.वहीं, बैठक में शामिल होने आई महिलाओं से एक फॉर्म भरवाया गया. इसमें उनकी जाति, उपजाति और भौगोलिक समीकरण पूछे जा रहे हैं. इसे लेकर पूछे जाने पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चैहान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को भी टिकट मिले, इसलिए महिला कांग्रेसियों से ये फार्म भरवाया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें