रविवार, 22 जुलाई 2018

सपा में शुरु हुआ नियुक्ति का सिलसिला


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जाते ही अब सपा संगठन को मजबूत करने का सिलसिला शुरु हो गया है. संगठन में उपाध्यक्ष पद पर राकेश सिंह बघेल की नियुक्ति की गई है. इस नियुक्ति के बाद यह तय हो गया है कि सपा में अब युवाओं का महत्व दिया जाएगा.
अखिलेश यादव के दो दिवसीय भोपाल प्रवास के बाद से यह चर्चा चल पड़ी थी कि राज्य में संगठन में बदलाव किया जाएगा, जिसके चलते अब नियुक्तियों का सिलसिला शुरु हो गया है. राजधानी से वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के अध्यक्ष गौरी यादव को इस बात के निर्देश दिए थे कि वे जल्द ही उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दें. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राकेश सिंह का नाम भी तय किया था. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अब पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर शहडोल के राकेश सिंह बघेल को नियुक्त किया है. सूत्रों की माने तो जल्द ही सपा में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव होगा. इस नियुक्ति के बाद कई नए चेहरे भी संगठन नजर आएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें