बुधवार, 21 मार्च 2018

उपार्जन केन्द्र स्तर से किसानों को एसएमएस

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को उपार्जन केन्द्र पर किस दिन पहुंचना है इसका एसएमएस अब किसानों को उर्पाजन केन्द्र स्तर से किया जायेगा. खाद्य आयुक्त द्वारा इस व्यवस्था के संबंध में सभी उर्पाजन केन्द्र प्रभारियों को और समितियों को निर्देश दिये गये हैं.  खाद्य आयुक्त  विवेक पोरवाल ने बताया कि पहले केन्द्रीकृत व्यवस्था के अंतर्गत किसानों को एसएमएस किये जाते थे. अब उर्पाजन केन्द्र प्रभारी, समिति किसानों को चिन्हित करेंगी और किसानों को एसएमएस किये जायेंगे. उर्पाजन केन्द्र प्रभारियों को कहा गया है कि इस बात ध्यान रखे कि उर्पाजन केन्द्र पर गेहूं उपार्जन के लिये उतने ही किसानों को संबंधित दिन पर पहुँचने के लिये एसएमएस भेंजे जिन का वह व्यवस्थित और असानी से उपार्जन कर सकें. किसानों को परेशानी नहीं हो.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें