शुक्रवार, 23 मार्च 2018

मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की पहली कड़ी

मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की पहली कड़ी हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने यह बात उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही.
परशुराम ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए. जिनके नाम हटाये जाना है, उसमें कोताही नहीं बरतें. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष समय कम मिलेगा, इसलिए इस वर्ष पूरी सतर्कता के साथ मतदाता सूची बनायें. परशुराम ने कहा कि आयोग द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों को गंभीरता से पढ़ें और तद्नुसार कार्यवाही करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी. सचिव राज्य निर्वाचन आयोग  सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि त्रृटि रहित मूतदाता सूची बनाने के लिए जरूरी है कि इस कार्य की सतत मानीटरिंग करें. उप सचिव दीपक सक्सेना ने मतदाता सूची बनाने में विभिन्न जिलों में की गयी त्रृटियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इस तरह की त्रृटियों से बचें. प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेवर्ल्स ने विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी दी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें