बुधवार, 21 मार्च 2018

शिवपुरी मेडिकल कालेज को सौ सीट स्वीकृत करें

ज्योतिरादित्य सिंधिया
सिंधिया ने लिखा मेडिकल काउंसिल को पत्र
गुना सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउसिंल आफ इंडिया से सत्र 2018- 19 से 100 एमबीबीएस सीट की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की है. 
सिंधिया ने अपने पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र में आपके मंत्रालय द्वारा स्वीकृत शिवपुरी मेडीकल कॉलेज को मेडीकल काउंसिल आफ इंडिया से सत्र 2018-19 से 100 एम बीबीएस  सीट की स्वीकृति हेतु मध्यप्रदेश शासन ने 24 जून 2017 को आॅन लाइन आवेदन किया था. लेकिन इसमें जबलपुर मेडीकल यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी संबंद्धता प्रमाण पत्र में त्रुटिवश संबंद्धता वर्ष 2018-19 के स्थान पर वर्ष 2017-18 अंकित हो गया था, जिसको संशोधित करके पुन: दिनांक 23 अक्तूबर 2017 को जमा करा दिया गया था, मगर तब तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2017 निकल चुकी थी. जिसके कारण मेडीकल कालेज काउंसिल आफ इंडिया ने शिवपुरी कालेज को वर्ष 2018-19 सत्र से एम.बी.बी.एस पाठयक्रम प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान नहीं की हैं.
मेडीकल काउंसिल के अनुसार जरूरी सभी अर्हताएं शिवपुरी मेडीकल कालेज पूर्ण करता है, जिसके संबंधित कागजात संलग्न हैं.  मेडीकल काउंसिल की 14 दिसंबर 2017 की बैठक में लिये गये निर्णय पर पुर्नविचार किया जाये,  क्योंकि सभी दस्तावेज समयावधि में प्रेषित किये जा चुके हैं एवं विश्वविद्यालय की संबंद्धता का प्रपत्र विलम्ब से नहीं वरन निर्धारित समय सीमा में ही प्रस्तुत किया गया था. संशोधित प्रपत्र के प्रेषित होने की तिथि को मूल प्रपत्र की तिथि नहीं माना जाये.
सिंधिया ने शिवपुरी एवं गुना संसदीय क्षेत्र के नागरिकों अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि मेडिकल काउसिंल आफ इंडिया से शिवपुरी मेडिकल कालेज में सत्र 2018-19 से ही 100 सीटों पर एम.बी.बी.एस कोर्स प्रारम्भ कराने की अनुमति प्रदान की जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें