मध्यप्रदेश के शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नकली स्टेट बैंक अधिकारी से ठगाई एक महिला की रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के दिल्ली हेड आॅफिस का हवाला देकर एक महिला द्वारा फरियादी के खाते से ठगी की थी.
इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार विजय नगर निवासी मनीषा जाधव पिता नरेन्द्र जाधव उम्र 29 वर्ष, ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में मनीषा जाधव द्वारा बताया गया था कि उसके पास एसबीआई बैंक के दिल्ली हेड आॅफिस से फोन आया था. फोन पर एक महिला ने फरियादी मनीषा को अपने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड नम्बर और ओटीपी की जानकारी ले ली. इसके बाद महिला ने फरियाी मनीषा के खाते से 20 हजार रुपए, पेटीएम गेटवे के जरिए ट्रांसफर करवा लिए थे. मनीषा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई. विवेचना के आधार पर फरियादी मनीषा जाधव के 20 हजार रुपए टेक्निकल संसाधनों के चलते वापस लौटाई गई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें