गुरुवार, 22 मार्च 2018

बदमाशों ने की महिला से छेड़छाड़

राजधानी के लालघाटी चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर भाई के साथ पहुंची एक महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने छेड़छाड़ कर दी.  पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. 
कोहेफिजा पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला जहांगीराबाद में रहती है. बीती रात वह अपने भाई के साथ कहीं से लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में महिला का भाई अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा, जहां बाइक सवार बदमाशों ने भाई के सामने महिला से छेड़छाड़ कर दी. बाद में महिला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. बताया जाता है कि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें वारदात कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस पेट्रोल पंप संचालक से सीसीटीवी फूटेज मांगकर आरोपियों की तलाश करेगी.
सब्जी खरीदने जा रही युवती को छेड़ा
राजधानी की नवजीवन कालोनी में रहने वाली महिला सब्जी खरीदने जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी. पुलिस के अनुसार महिला  घर से  सब्जी खरीदने के लिए जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले मुकेश ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी. महिला ने जब उसका विरोध किया तो बदमाश ने उसके साथ गाली गलौच कर दी. छोला मंदिर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें