बुधवार, 21 मार्च 2018

असफल बैंक ट्रांजेक्शन को गंभीरता से लें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिला कलेक्टर नरेश पाल ने जिला कोषालय में लंबित असफल बैंक ट्रांजेक्सनों के प्रकरणों को अतिगंभीरता से लेने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिये हैं. कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि असफल बैंक ट्रांजेक्सन की जानकारी जिला कोषालय अधिकारी द्वारा काफी समय से दी जा रही है किंतु इनका निराकरण नहीं किया जा रहा है. कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि एक सप्ताह की अवधि में असफल बैंक ट्रांजेक्सनों का निराकरण हो जाना चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी. कलेक्टर ने बताया कि शहडोल जिले के जिला पंचायत कार्यालय, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ार, आदिम जाति कल्याण विभाग, जनपद पंचायत सोहागपुर, वन मंडलाधिकारी उत्तर वन मण्डल, सभी जनपद पंचायतों में असफल बैंक ट्रांजेक्सन के प्रकरण लंबित है, उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे तत्काल जिला कोषालय अधिकारी से सम्पर्क कर असफल बैंक ट्रांजेक्सनों का निराकरण सुनिश्चित करायें. कलेक्टर ने उक्त निर्देश आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें