गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

12 लड़कों के आए गीता से शादी करने के प्रस्ताव


14 साल बाद पाकिस्तान के चंगुल से छूटकर वापिस भारत आई गीता की सारी जिम्मेदारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने ली है. अब गाती की शादी होने वाली है और 24 साल की गीता की शादी की जिम्मेदारी खुद विदेस मंत्री सुषमा स्वराज ले रही हैं. गीता के लिए दूल्हा ढूंढने की जिम्मेदारी सुषमा सवराज की है.
बताया जा रहा है कि अब तक गीता के लिए 12 लड़कों ने शादी का प्रस्ताव रखा है, जिनमें कुछ ब्राह्मण हैं और कुछ पढ़े लिखे हैं. वहीं लड़कों ने कहा कि गीता सादी सी लड़की है, इसलिए वो उससे शादी करना चाहते हैं. वहीं इस मामले पर बोलते हुए कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बताया कि शादी के मामले में अंतिम निर्णय गीता का ही होगा, लेकिन इसकी सारी देखरेख विदेश मंत्रालय के ही जिम्?मे है.इन सबके साथ विदेश मंत्रालय ही उसे घर, नौकरी और गृहस्थी का सामान भी देगा. कहा जा रहा है कि  लड़कों का बायोडाटा पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज देखेंगी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शादी में मदद करेंगे.इन इच्?छुक लड़कों में ज्?यादातर गीता के मशहूर होने की वजह से शादी करना चाहते हैं.
संस्था ने बताया है कि कई युवाओं ने कॉल करके गीता से शादी की इच्छा जताई है. संस्था ने उन लड़कों से बायोडेटा मंगवाए थे. उन्हें विदेश मंत्रालय भेज दिया गया है. आपको बता दें कि 6 अक्तूबर 2015 को गीता पाकिस्तान से भारत लौटी थी. इसके करीब तीन महीने के बाद 7 फरवरी 2016 को गीता की फोटो के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में लिखा था कि "गीता इंदौर में खुश है. हम उसके परिवार को ढूंढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. गीता इंदौर के गुमाश्ता नगर स्थित मूक-बधिर संगठन की देख रेख में है. गीता को 'डेफ एंड डंब बायलिंगुअल एकेडमी' में रखा गया. भारत सरकार ने पाकिस्तान से करीब ढाई साल पहले भारत लौटी 24 साल की दिव्यांग गीता की शादी की तैयारी शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें