मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बनपुरा निवासी किसान वीर सिंह बघेल लगभग 10 एकड़ के खेत में कृषि पैदावार करते हैं. लगभग 8 सौ की आबादी वाले इस ग्राम में बिजली की समस्या होने के कारण फसल को पर्याप्त पानी देने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था. एक दिन किसान वीर सिंह को मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की जानकारी लगने पर उन्होंने तत्काल महोबा रोड स्थित उर्जा विकास निगम के जिला कार्यालय में संपर्क साधा. यहां निगम के अधिकारी राजपूत द्वारा इनके आवेदन के परीक्षण उपरांत प्रकरण मंजूर कर दिया गया.
किसान वीर सिंह की खुशी तब दोगुनी हो गई, जब उन्हें बताया गया कि 3 लाख 41 हजार 330 रुपए लागत राशि के 3 एचपी सोलर सबमर्सिबल पंप के लिए उन्हें मात्र 36 हजार 150 रू. भुगतान करना है. इसमें भी मात्र 5 हजार रुपए अग्रिम जमा राशि के रूप में देना है, शेष राशि शासन द्वारा बतौर अनुदान वहन की जाएगी. किसान वीर सिंह द्वारा तत्काल ही हितग्राही अंश की राशि जमा कर अपने खेत में सोलर पंप का सेटअप लगवाया गया. आज इनके खेत में सोलर पंप के माध्यम से लगभग 10 एकड़ रकबे में आसानी से सिंचाई हो रही है तथा वे गेहूं, जौ, सरसों, चना, मूंगफली एवं सोयाबीन की अच्छी पैदावार कर रहे हैं. किसान वीर सिंह कहते हैं कि मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वे पूरे मनोयोग से खेती बाड़ी के कार्य में जुटे हुए हैं. आसपास के किसानों ने भी बिना बिजली के पंप द्वारा सिंचाई होते देखकर सोलर पंप योजना का लाभ लेने का मन बनाया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें