![]() |
| साधनासिंह |
अखिल भारतीय किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद साधना सिंह की अगुवाई में समाज का पहला सम्मेलन 22 अप्रैल को राजधानी के दहशरा मैदान भेल क्षेत्र में होगा. इस सम्मेलन के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अन्य जातियों के साथ किरार समाज को भी साधना पत्नी साधनासिंह के सहारे साधना चाहते हैं. यही वजह है कि इस सम्मेलन की तैयारी में पूरा चौहान परिवार जुटा है. सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग पहुंचें, इसके लिए मुख्यमंत्री के भाई नरेन्द्र चौहान, भोपाल नगर निगम में अध्यक्ष सुरजीतसिंह के अलावा मुख्यमंत्री के रिश्तेदार इन दिनों गांव-गांव पहुंचकर सम्मेलन में अधिक से अधिक समाज के लोगों को लाने का प्रयास कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में एक लाख से ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है.
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर किरार समाज चुनाव परिणामों को सीधा प्रभावित करता है. यही वजह थी कि मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय भी चुनाव प्रचार में उतरे थे. इसके बाद से मुख्यमंत्री के परिवार की सक्रियता समाज को लेकर ज्यादा नजर आई. चुनाव के दौरान ही मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह को समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. तब से यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री, पत्नी साधना सिंह और कार्तिकेय के सहारे अब किरार समाज को साधते हुए जातिगत समीकरण बैठाएंगे. यह सम्मेलन उसका प्रयास बताया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें