राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में फिल्म देखकर लौट रहे चचेरे भाईयों को डंपर ने रौंद दिया. दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
गांधीनगर पुलिस के अनुसार बृजेश मीणा पिता संतोष मीणा प्रताप वार्ड गांधी नगर का रहने वाला था. बृजेश का चचेरा भाई नितिन मीणा पिता नरेश मीणा निवासी शिवाजी वार्ड में रहता था. शिवाजी नगर में रहने वाला 18 वर्षीय अमित असाटी नितिन का दोस्त है. कल शाम को बृजेश अपनी बाइक से चचेरे भाई नितिन और परिचित अमित असाटी को लेकर पीपुल्स माल में फिल्म देखने गए थे. रात 12:30 बजे फिल्म का शो समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक से गांधी नगर के लिए निकले थे. रात पौने एक बजे ग्राम गोंडीपुरा के पास बाइक सवार युवक अपनी साइड से गांधीनगर आ रहे थे, तभी रांग साइड से डंपर आया और बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे बृजेश और बीच में बैठे नितिन की मौके पर मौत हो गई. अमित असाटी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
छात्रा से छेड़छाड़ कर की मारपीट
राजीव नगर में रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने मामला सामने आया है. महाराणा प्रताप नगर पुलिस के अनुसार मैदामिल के पास राजीव नगर निवासी छात्रा स्कूल से अंकसूची लेकर घर लौट रही थी. तभी वसीम नाम का युवक मिला और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगा. छात्रा ने घर जाकर मां को घटना बताई, तब किशोरी की मां ने वसीम के घर जाकर शिकायत की. इसके बाद शाम को वसीम अपनी मां, मौसी और दोस्त अजीम के साथ किशोरी के घर पहुंचा और मां-बेटी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी. बाद में छात्रा और उसकी मां ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
नाबालिग का अपहरण
राजधानी के जाहांगीराबाद थाना इलाके में एक नाबालिग का अपहरण हो गया. पुलिस के अनुसार पुरानी विधानसभा के सामने झुग्गी निवासी प्रमोद पथरौल पिता साधू राम का 10 वर्ष का बेटा निर्मल पथरौल पिछले तीन दिनों से घर के पास से लापता हो गया था. प्रमोद को घर के आस पास, रिश्तेदारों और जानने वालों के यहां किया गया लेकिन कहीं पता न चलने पर परिजनों ने प्रमोद के गुमने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें