मध्यप्रदेश के इंदौर में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दुख जताते हुए कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. चौहान ने राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा में इस घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसका सख्त कार्रवाई की जाएगी.
चौहान ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि घायलों को अस्पताल में उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी. इंदौर शहर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कल रात एक चार मंजिला व्यावसयिक इमारत गिर गयी. इसमें दो महिलाओं सहित दस लोगों की मौत हो गयी.राहत एवं बचाव का कार्य कल रात से चल रहा है. वहीं भोपाल एनडीआरएफ की टीम भी आज तडके वहां पहुंच गयी है.
उल्लेखनीय है कि इंदौर शहर के सरवटे बस स्टेंड इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. रौंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक पल में ही पूरी इमारत मलबे के ढेÞर में बदल गई और उसने रास्ते से जा रहे लोगों को भी अपनी चपटे में ले लिया. यदि 10 सेकेंड पहले यह इमारत गिरती तो होटल के नीचे सड़क पर एक यात्री बस थी, वो चपेट में आ जाती. हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा दोगुना हो जाता. इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े ने इमारत गिरने की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. एडीएम पूर्वी क्षेत्र इस घटना की जांच करेंगे. हादसे को लेकर सामने आई अनियमितताओं को लेकर भी जांच की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें